गणेश चतुर्थी 2024: आस्था, उत्साह और परंपराओं का पर्व

Ganesh Chaturthi 2024

गणेश चतुर्थी हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो भगवान गणेश के जन्मदिवस के रूप में भारत में मनाया जाता है। यह पर्व भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस वर्ष, गणेश चतुर्थी 7 सितंबर 2024 को मनाई जाएगी, जो कई मायनों में विशेष और महत्वपूर्ण है।

पर्व की महत्ता और विशेषताएं

2024 की गणेश चतुर्थी विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिन कई शुभ योगों का संयोग लेकर आ रहा है। शास्त्रों के अनुसार, इन योगों में गणपति बप्पा की पूजा करने से भक्तों को विशेष फल की प्राप्ति होगी। शनिवार के दिन यह पर्व होने के कारण इसकी महत्ता और भी ज्यादे बढ़ जाती है, क्योंकि इस दिन की पूजा विशेष रूप से शुभ मानी जाती है।

गणेश स्थापना और पूजा की परंपरा

गणेश चतुर्थी के दिन भक्तगण भगवान गणेश की मूर्ति को अपने घरों और पंडालों में गणेश स्थापना मंत्र के साथ स्थापित करते हैं। इस अवसर पर 16 विधियों से भगवान गणेश की पूजा की जाती है, जिसमें उन्हें मोदक, लड्डू और अन्य व्यंजनों का भोग लगाया जाता है। गणेश जी की पूजा विधिवत रूप से करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का वास होता है।

गणेश विसर्जन का महत्व

गणेश चतुर्थी का उत्सव 10 दिनों तक चलता है, जिसके बाद अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश की मूर्ति को गणेश विसर्जन मंत्र के साथ विसर्जित किया जाता है। 2024 में गणेश विसर्जन 17 सितंबर को होगा। विसर्जन के दौरान भक्तगण ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ का जयघोष करते हुए अपने प्रिय गणपति को विदा करते हैं। यह प्रक्रिया भक्तों के जीवन में नए उत्साह का संचार करती है और अगले वर्ष के लिए नई उम्मीदें लेकर आती है।

सांस्कृतिक और सामाजिक पहलू

गणेश चतुर्थी का पर्व धार्मिकता के साथ ही सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। महाराष्ट्र, खासकर मुंबई में, इस पर्व को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। पंडालों में गणेश जी की भव्य मूर्तियों की स्थापना की जाती है, और सामाजिक कार्यक्रमों जैसे – गणेश चतुर्थी सांग बजाना, नृत्य करना, झाकियां निकालना आदि मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। यह पर्व सभी वर्गों के लोगों को एक साथ लाता है और समाज में भाईचारे और एकता का संदेश देता है।

गणेश चतुर्थी 2024, एक ऐसा अवसर है, जब लोग अपने मन की शुद्धि, जीवन की समस्याओं से मुक्ति और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। भगवान गणेश की कृपा से यह पर्व सभी के जीवन में आनंद, उत्साह और खुशहाली का संदेश लेकर आता है।

By NTI NEWS TV