प्रेस वक्तव्य
27-10-2024
कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स और खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मिलकर पुरे देश में चलाया जा रहा हैं।
मेरा भारत मेरी दीवाली’ के अंतर्गत आज लंका वाराणसी में स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के महामंत्री अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया मेरा भारत मेरी दीवाली अभियान चलाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता एवं उत्साह पूर्वक दिवाली मनाने के प्रति जागरूक करने अभियान है। उन्होंने बताया कैट ने चार दिवसीय अभियान की शुरुआत खेल मंत्रालय के साथ मिलकर चलाने का निर्णय लिया है जिसमें कैट के पदाधिकारी देश के कोने-कोने में जाकर लोगों को लोकल फॉर वोकल के प्रति जागरुक करते हुए लोगों को ऑनलाइन शॉपिंग का पूर्ण रूप से बहिष्कार कर व्यापारियों के साथ खरीदारी करने के लिए प्रेषित कर रहे हैं।
श्री मिश्र ने बताया कि क्षेत्रीय स्वयं सेवक संस्थाओं द्वारा मिलकर वाराणसी अभियान चलाया जा रहा हैं।
और आज जागरूकता कार्यक्रम में कैट के जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर गुप्ता सहित प्रो राजेंद्र प्रसाद (नोडल अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना),रविन्द्र कुमार गौतम,हेरंभ मिश्रा (एन एस एस ऑफिसर) ने लोगो को ट्रैफिक नियम के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को नियम का पालन करने की अपील की। राष्ट्रीय सेवा योजना,सनबीम कालेज फॉर एजुकेशन से जुड़े युवाओं के साथ साथ त्रिभुवन नाथ शर्मा, योगेश दुबे, अरविन्द सिंह, मनीष मुंद्रा, सुभाष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
